राष्ट्रनायक न्यूज।
गरखा (सारण)। प्रखंड स्तरीय निपुण टी एल एम मेला 2022-23 का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामेश्वर प्रसाद यादव ने किया । इस दौरान प्रखंड क्षेत्र से आए विभिन्न विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं ने विभिन्न नवाचार के माध्यम से शिक्षण को सरल एवं प्रभावी बनाने के लिए टी एल एम का निर्माण कर शानदार प्रदर्शन किया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दस विद्यालयो का चयन करेंगे। मौके पर उपस्थित अंजनी कुमार, मनोहर कुमार, गणेश कुमार, मंटू कुमार राम, सरोज कुमार, राम बाबू राम, रामानुज सिंह, ओम प्रकाश सिंह, लाल बहादुर राय, रामेश्वर भारती, मीना कुमारी, सविता देवी, रेनू कुमारी, आदि शिक्षक उपस्थित हुए ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग