राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में चार महिला सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों में बंगरा गांव के आशुतोष कुमार सिंह, आदित्य कुमार सिंह, शीतलपुर बरेजा गांव के दीपक कुमार उपाध्याय, सरांव गांव की राज रोशनी देवी, शांति कुमारी, सुशीला देवी व भरहोपुर गांव की कैलाशो देवी शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं दूसरी ओर दाउदपुर में घटित दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में कोपा के असगर अली व छित्रवलिया गांव के संतोष कुमार शर्मा घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग