राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। आपसी विवाद को लेकर एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घटित अलग-अलग घटनाओं में दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में फुचटी कला गांव के महावीर राय, चपरैठा गांव की मुन्नी देवी, सेन्दुवार गांव की करिश्मा कुमारी, सुनील प्रसाद समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में किया गया। इस संबंध में थाने में सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग