डेरनी ग्रिड में बाढ़ के पानी आने से व विशैले जीव जंतु निकलने के कारण मंगलवार की रात्रि से बिजली सप्लाई बंद, उपभोकता परेशान
विपीन कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के डेरनी ग्रिड से बिजली सप्लाई बंद कर दिए जाने से अधिकतर गांवो में मंगलवार की रात्रि 2 बजे से ग्रामीण उपभोकता परेसान है। क्यो न हो एक तो उमस भरी गर्मी और दूसरी ओर बाढ़ के पानी आने से विशैले-विशैले जीव जंतु निकल रहे है उसका डर, भादो माह के अंधेरा इसको लेकर डरे सहमे हुए हैं लोग। इस संबंध में जेई बैजनाथ प्रसाद से पूछे जाने पर वे बताये की रसूलपुर में 222/ 132/ 33 केवी ग्रिड सब स्टेशन में ज्यादा पानी भर जाने के कारण, दिनाक 4 जुलाई की रात्रि में 2:19 बजे ग्रिड से मढ़ौरा, अमनौर, मकेर नगरा, भेल्दी, पोझी डेरनी का 33 केवी पॉवर अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है, जिससे इन सभी प्रशाखाओं में विद्युत आपूर्ति अगली सूचना तक बाधित रहेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग