राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। प्रखण्ड के अंचल कार्यालय में रैयतों को परेशान करना एक राजस्व कर्मी को मंहगा पड़ गया है। कोपा तथा अशोकनगर हल्का के राजस्व कर्मी देवराज प्रसाद यादव पर एडीएम ने प्रपत्र क गठित करने की अनुशंसा अंचल पदाधिकारी को दिया है। वरीय अधिकारियों ने राजस्व कर्मी देवराज पर अकारण दाखिल-खारिज के पांच सौ से अधिक मामले लंबित पाए हैं।जिसके बाद उन पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई हैं। स्थानीय लोगों ने भी वरीय अधिकारियों से शिकायत की है कि राजस्व कर्मी एक नाजायज कर्मी के इशारे पर ही कार्य करते है। इसी वजह से दाखिल-खारिज तथा परिमार्जन तथा अन्य मामले लंबित रह जा रहे है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी