- मामले में पीड़ित शिक्षक ने बनियापुर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सेवानिवृत प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय के शिक्षकों का सेवा पुस्तिका अपने घर लेकर चले जाने से सहायक शिक्षकों का वेतन निर्धारण बाधित हो गया है। जिसको लेकर विद्यालय के शिक्षक राकेश कुमार सिंह ने डीपीओ स्थापना एवं बीइओ के आदेश के आलोक में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के संस्कृत विद्यालय हरिहरपुर का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित शिक्षक ने बताया है कि सेवानिवृत प्रधानाध्यापक उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के रेवती निवासी कौशल कुमार पांडेय गत वर्ष 31 अक्टूबर को सेवानिवृत हुए।जिसके बाद विद्यालय के सहायक शिक्षक राकेश कुमार सिंह एवं विकास कुमार की सेवापुस्तिका अपने साथ लेकर घर चले गए।ऐसे में इन शिक्षकों का वेतन निर्धारण नहीं हो रहा है।जिस कारण से इन शिक्षकों को कम वेतन प्राप्त हो रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग