- उक्त युवक पर पूर्व में भी शराब पीने के मामले में दर्ज किया गया था, सनहा।
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शराब के नशे में धुत हो सड़क पर हंगामा करना युवक को महंगा पड़ गया। मामले की सूचना पर पहुँची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मेढुका सड़क का है। गिरफ्तार व्यक्ति मेढुका खुर्द निवासी राजू कुमार है। जिसपर पूर्व में भी शराब पीने के मामले में सनहा दर्ज किया गया था। एएसआई शिवनाथ राय के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें बताया है कि सूचना मिली कि मेढुका सड़क पर एक व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा है। जिसपर त्वरित करवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचा तो एक व्यक्ति पुलिस गाड़ी को देखकर भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। जिसके मुँह से शराब की गंध आ रही थी। ब्रेथ एनलाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग