नगरा में ननिहाल आये किशोर की पानी मे डूबने से हुई मौत,घर मे पसरा मातम
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के नगरा मझवालिया नदी में नहाने के क्रम में 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई।उक्त किशोर सिवान जिला के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के जगतपुर महुआरी गांव निवासी अलाउदीन मियां का 12 वर्षीय पुत्र अरमान अलाम बताया जाता है।घटना स्थल से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त किशोर नगरा गांव निवासी मुस्तकीम मियां के घर ननिहाल एक सप्ताह पहले आया था जिसके बाद सुबह में स्थानीय बच्चो के संग नगरा नदी में नहाने चला गया जिसके बाद वह नहाते नहाते डूब गया इसकी जानकारी साथ गए युवको को घंटो बाद लगी तभी जाकर पानी मे ही काफी खोज बिन के बाद किशोर का पानी से शव को युवको ने निकाला।घटना की की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया।वहीं परिजनों ने किशोर के शव को अपने गांव सिवान जिला के लकडी नबीगंज थाना क्षेत्र के जगतपुर महुआरी गांव ले गए।उक्त किशोर दो भाइयों में से सबसे बड़ा था।घटना के बाद से इलाके सहित उसके घर पर मातम पसरा हुआ है।यहां बतादे को पुल की रेलिंग टूटे जाने से आय दिन स्थानीय युवक नदी में पुल से छलांग लगाकर नहाते है।लेकिन स्थानीय प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग