राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के पूरब टोला गांव में महिला के द्वारा शराब बेचने का विरोध करने पर जमकर मारपीट कर घायल करने के मामले में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। दर्ज प्राथमिकी में पूरब टोला गांव निवासी आशा देवी पति मनोज महंतों ने बताया कि वह अपने घर के बगल में महुआ के पेड़ के पास खड़ी थी। उसी दौरान लाठी, डंडे और राड से लैश होकर सिपाही महतो समेत चार अन्य गाली गलौज करने लगें और विरोध करने पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वही उसके गले के सोने के चेन और जिउतिया तोड़ लेकर चले गए वही जातें जातें उन्होंने धमकी दिया कि इसके बाद यदि पुलिस के पास गयी तों बेटे को जान से मार देंगे। महिला ने बताया कि घटना का विवाद शराब बेचने पर उसके द्वारा विरोध करना हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग