राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के रसौली में जमीनी विवाद में मंगलवार की रात भुसौल में आग लगा दी गई। जिससे पूरा भुसौल धू- धू करके जल गया। अगलगी की सूचना पर थाने से फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची और आग को बुझाई। पीड़ित ठाकुर प्रसाद साह ने बुधवार को थाने में भुसौल जलाने के मामले में गांव के ही कुछ व्यक्तियों को आरोपी बनाते हुए पुलिस को आवेदन दिया। इस बात की भनक लगते ही दर्जनों ग्रामीण बुधवार को थाने पहुंच आरोपी व्यक्तियों को निर्दोष बताने लगे। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का हवाला देते हुए ग्रामीणों को समझा- बुझाकर उनके घर भेजा। आपकों बता दें कि रसौली गांव में अगलगी की घटना को लेकर अफरातफरी का माहौल रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग