राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने दस लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मामला थाना क्षेत्र के हरपुर छतवा का है। गिरफ्तार अभियुक्त स्थानीय बीरेंद्र कुमार राम बताए जाते है।एसआई आजाद खाँ के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें बताया है कि गस्ती के क्रम में सूचना मिली कि हरपुर छतवा के बीरेंद्र कुमार राम अपने घर पर शराब रख विक्री कर रहे है।जिसपर तुरंत कारवाई करते हुए छापेमारी की गई।जहाँ पुलिस बल को देख धंधेबाज भागने लगा।जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। इस दौरान तलाशी के क्रम में अभियुक्त के घर के आगे पलानी में रखे दस लीटर देशी शराब बरामद किया गया।जिसे जब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग