राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया गांव से एक किशोरी का शादी की नीयत से अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती की मां ने तरैया थाने में तीन लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें तरैया गांव के कृष्णा कुमार उर्फ धन्नू, धीरज कुमार ठाकुर व याददाश्त पटेल को आरोपित किया गया है। पीड़िता का कहना है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री सुबह पढ़ने गई थी। वह सातवीं कक्षा की छात्रा है। उसी दौरान तरैया निवासी कृष्णा कुमार उर्फ धन्नू ने शादी की नीयत से अपने उक्त सहयोगियों के साथ बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग