राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सोनपुर के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में मंगलवार को सारण के नए जिलाधिकारी अमन समीर पहुंचे। यहां पहुंचने के उपरांत डीएम ने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर अपना माथा टेका। मंदिर के आचार्य सुशील चंद्र शास्त्री ने पूरे विधि विधान के साथ उनका अनुष्ठान संपन्न कराया। इसके पूर्व मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला ने उनका स्वागत किया। डीएम ने पूजा के उपरांत मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए कहा कि यहां पहुंचने के उपरांत सुखद अनुभूति प्राप्त हुई। इस मौके पर सोनपुर के अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार समेत कई पुजारी मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग