राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। रसूलपुर थाने की सशस्त्र पुलिस बल ने थाना क्षेत्र के जमनपुरा बाजार में बेवजह हंगामा कर रहे इसी गांव के दो शराबियों उमेश कुमार महतो व राजकिशोर राम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों पियक्कड़ों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि बिहार में शराब बंदी कानून लागू होने के बाद भी समाज विरोधी तत्वों के द्वारा उत्तर प्रदेश से शराब लाकर बिक्री किया जा रहा है। हालांकि ऐसे तत्वों को सारण पुलिस गिरफ्तार कर लगातार जेल भेज रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग