राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के सोनपुर में पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े लूट हुई है। बदमाशों ने होमगार्ड के 2 जवानों को गोली मार दी। इनमें से एक की मौत हो गई है। उसे सिर में गोली लगी है। दूसरे को सीने पर गोली मारी, उसे गंभीर हालत में पटना के PMCH रेफर कर दिया गया है। लूटी गई रकम फिलहाल 12 लाख बताई जा रही है।गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बैंक के अंदर बदमाश दाखिल हुए थे। बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी वारदात कैद हो गई। सीसीटीवी में दिख रहा है कि रोज की तरह बैंक में काम चल रहा है। तभी 5 लड़के बैंक के अंदर दाखिल होते हैं। थोड़ी देर में सभी अपनी जेब से पिस्टल निकालते हैं। जैसे ही गार्ड एक्टिव होते हैं। अपराधी सीधे फायर करना शुरू कर देते हैं। एक गार्ड को सीने में गोली मारता है। गार्ड भी अपनी रायफल उठाकर गोली मारने की कोशिश करता है, लेकिन तब तक उसे गोली लग चुकी थी। इसके बाद वो फर्श पर गिर जाता है। थोड़ी देर बाद बदमाश गार्ड की रायफल उठाकर अंदर चला जाता है। घटना सोनपुर में DRM ऑफिस के पास के ब्रांच की है। बैंक में मौजूद महिला कर्मचारी ने बताया कि बैंक में रोज की तरह की काम चल रहा था। साढ़े 12 बजे के करीब 5 लोग बैंक में घुसे थे। थोड़ी देर में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हम डर गए थे। लोग चिल्लाने लगे थे। कुछ समझ नहीं आ रहा था क्या करें। मौके पर सारण एसपी गौरव मंगला भी पहुंचे हैं। वारदात के बाद पुलिस टीम ने नाकेबंदी कर दी है। अपराधियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लूटपाट की इस घटना के बाद आसपास के जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है। मारे गए गार्ड की पहचान 55 साल के महेश साह के तौर पर हुई है। वहीं दूसरा जवान नरेश राय है। दोनों सोनपुर थाना क्षेत्र के गोविंदचक गांव के रहने वाले थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग