राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। नगर पंचायत मांझी के चैनपुर गांव में गुरुवार को ट्रांसफॉर्मर की शार्ट सर्किट से लगी आग से काटकर रखे गए दर्जनों बोझे रहर के अलावा कई अन्य सामग्री भी जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पाकर दौड़े ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में पानी के टैंकर से आग पर काबू पाया जा सका। अगलगी में चैनपुर निवासी जगलाल राय तथा दशरथ राय को नुकसान होने की जानकारी ग्रामीणों ने दी है। बाद में पहुंचे अग्निशमन वाहन ने पूरी तरह आग को बुझाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग