राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। स्थानीय थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 115 लीटर देसी शराब के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला बाजार में छापामारी की गई। मौके से 25 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए धंधेबाज मिठू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं यादोपुर से 90 लीटर देसी शराब बरामद किया और अर्द्धनिर्मित 200 लीटर शराब को नष्ट कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग