राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। छपरा- सिवान मुख्य मार्ग पर सोनिया गांव स्थित लाइन होटल के समीप गुरुवार को ट्रक और कार की टक्कर में दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों मे छपरा काशी बाजार के जाने-माने व्यवसायी स्व. गोविंद पोद्दार के पुत्र हर्षवर्धन पोद्दार एवं इनके मित्र पटना निवासी संजय कुमार बताए जाते हैं। घटना के बाद दाउदपुर थाना पुलिस ने स्थानीय लोगो के सहयोग से दोनों घायलो को इलाज के लिए नजदीक के किलनिक में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसा दोनों व्यक्ति यूपी के गोरखपुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपनी स्विफ्ट कार से छपरा लौट रहे थे। तभी सोनिया गांव स्थित लाइन होटल के समीप छपरा की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने विपरीत दिशा से कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे दोनों कार सवार इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग