राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान’ की थीम पर मशरक के गोपालवाड़ी गांव में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरूष और छात्र छात्राओं ने भाग लिया। योग शिविर का आयोजन मशरक प्रखंड शिक्षक संघ की तरफ से आयोजित किया गया था। योग शिविर में डिप्रेशन और तनाव मुक्त करने से जुड़े ध्यान भी कराए गए। मौके पर पूर्व जिला पार्षद पुष्पा सिंह, धनंजय सिंह,चदन कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। शिविर में छात्र छात्राओं को योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई वही योग से होने वाले फायदे के बारे में भी जानकारी दी गई। योग के दौरान तार आसन , गरूड़ासन,मयूर आसन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम की जानकारी दी गई और योग कराया गया। एक दिवसीय योग शिविर के आयोजकों के अनुसार इस तकनीक से छात्र छात्राओं समेत युवाओं का मानसिक विकास हो सकेगा। इस दौरान इनमें एकाग्रता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग