राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग गांवों में लोक आस्था का पारंपरिक त्योहार सतुआन पूरी श्रद्धा के साथ शुक्रवार को मनाया गया।सूर्य के मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने पर मनाए जाने वाला यह पर्व सूर्य देव को समर्पित है।इस अवसर पर लोगों ने स्नान दान भी किया। मशरक थाना के नजदीक स्थित राम जानकी शिव मंदिर परिसर में मंदिर पुजारी टुन्ना बाबा की अध्यक्षता में सतुआन पर सतुआ पार्टी का आयोजन किया गया।चना,मटर,जौ व मकई के मिश्रित संतू और कच्चे आम की चटनी का भोग लगा दर्जनों लोगों के बीच सतू भोज का आयोजन किया गया। वहीं राम-जानकी शिव मंदिर के पुजारी टुन्ना बाबा ने बताया कि सूर्य के मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने पर यह पर्व मनाया जाता है वहीं भगवान विष्णु की आराधना की जाती है।वही सूर्य के मेष राशि में प्रवेश कर जानें के बाद खरमास समाप्त हो जाता है।वही आचार्य राघव पाण्डेय ने बताया कि इस दिन सूर्य राशि परिवर्तित करते हैं। इसी के साथ इस दिन से गर्मी का मौसम शुरू हो जाता है।सतुआन के दिन सत्तू खाने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है। इस दिन लोग मिट्टी के बर्तन में भगवान को पानी, गेहूं, जौ, चना और मक्का के सत्तू के साथ आम का टिकोरा चढ़ाते हैं. इसके बाद वह स्वयं इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।सतुआन पार्टी में मुख्य रूप से नगर पंचायत वार्ड सदस्य राजेश तिवारी,अवधेश सिंह,रंजन सिंह,हरेंद्र प्रसाद यादव उर्फ बंटी राय सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग