- रोजेदार, जनप्रतिनिधि, सीओ, बीपीआरओ, राजद नेता, कार्यकर्ता, समाजसेवी, शिक्षक, बुद्धिजीवी व व्यवसायी हुए इफ्तार पार्टी में शामिल
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा विधायक श्रीकांत यादव के द्वारा नगर पंचायत एकमा बाजार के राजापुर स्थित अपने आवासीय परिसर में रमजान-उल-मुबारक के 25वीं रोजा के अवसर पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों रोजेदारों के अलावा जनप्रतिनिधियों, राजद नेता, कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि समाजसेवी, बुद्धिजीवी, शिक्षक, व्यवसायी, आम नागरिक व मीडिया कर्मी शामिल हुए। इस दौरान सांप्रदायिक सौहार्द व भाईचारे की गंगा-जमुनी तहजीब की मिशाल नजर आयी। इस अवसर पर विधायक श्रीकांत यादव ने कहा कि इस तरह के सामाजिक भाईचारे को बढ़ावा देने वाले आयोजन हिदू-मुस्लिम एकता, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। सभी धर्म के लोगों का एक साथ मिल बैठकर इफ्तार पार्टी में शामिल होना भाईचारे का पैगाम देते हैं। इसके पूर्व एकमा स्थित जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद तबारक हुसैन, जाकिर अंसारी, अहमद अली नेताजी, डॉ बाबू जान अंसारी, खुर्शीद आलम, मनान खान, मोहम्मद तौकीर अंसारी, आलिम खान, असलम खान, मुखिया सकीर आदि ने मौजूद रोजेदारों के साथ विधायक श्रीकांत यादव के आवास की छत पर नमाज अदा कर अल्लाह ताला से हाथ उठाकर मुल्क की तरक्की व अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी। इस इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समाज के बड़े-बुजूर्ग, नौजवान व बच्चों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। मगरिब की अजान सुनकर सभी रोजेदारों ने विधायक श्रीकांत यादव के साथ रोजा इफ्तार किया। एकमा के जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद इकबाल ने कहा कि रमजान-उल-मुबारक का यह पाक व पवित्र महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर होता है। एकमा विधायक जी के द्वारा रोजेदार लोगों के लिए इफ्तार पार्टी दी गई है। हम सभी अल्लाह से दुआ करते हैं कि वह इनकी सभी मुरादें पूरी करें। इफ्तार पार्टी में एकमा सीओ कुमारी सुषमा, बीपीआरओ अंकेश यादव, माकपा नेता अरुण कुमार, राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव, अवधेश यादव, उमाकांत यादव, कन्हैया यादव, जितेंद्र यादव, प्रखंड राजद अध्यक्ष वकील यादव, राजकुमार यादव, मांझी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजेश प्रसाद, पूर्व प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि लुकमान अंसारी, श्रीभगवान राय, पूर्व मुखिया अशोक राय, डॉ बाबूजान अंसारी, अनिल कुमार, एकमा जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद तबारक हुसैन, अहमद अली नेताजी, श्याम विहारी पंडित, आजाद प्रसाद, पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र सिंह, शिक्षक उपेंद्र कुमार यादव, कमल कुमार सिंह, डॉ कृष्ण कुमार चतुर्वेदी, छविनाथ मांझी, रवि कुमार महतो, रितेश पटेल, मोहम्मद तौकीर अंसारी, खुर्शीद आलम, मनान खान, आलिम खान, असलम खान, सकीर मुखिया, जाकिर अंसारी, रामशीष यादव, मदन यादव, दशरथ यादव, अधिवक्ता रामनारायण यादव आदि अन्य लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग