- मृतक तरैया के पचभिंडा गांव का है रहने वाला, सोनपुर में दुर्घटना का हुआ शिकार
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। छपरा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक तरैया थाना क्षेत्र के पचभिंडा गांव निवासी सिकन्दर राय का 33 वर्षीय पुत्र मनोहर कुमार बताया गया है। घटना बुधबार की अहले सुबह की है। बताया जाता है कि मृतक अपने बेटी की जन्मदिन मनाने के लिए बाइक से हाजीपुर से तरैया के पचभिंडा अपने गांव आ रहा था। तभी सोनपुर के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा। जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। फ़िलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मनोहर हाजीपुर के बिदुपुर सिक्स लेन रोड निर्माण एलएनटी कंपनी में बतौर ड्राइवर काम करता था। बुधबार को वह अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए गांव आ रहा था। तभी वह सोनपुर के कुशवाहा चौक के समीप दुर्घटना का शिकार हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान उसके पॉकेट में मिले मोबाइल से हुआ और जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इधर घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग