राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ के जिलाध्यक्ष पुनीत सिंह दांगी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने जातीय गणना में दांगी को शामिल नहीं करने की शिकायत की है। साथ ही कहा है कि जाति प्रमाण पत्र भी निर्गत नहीं किया जा रहा है। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि बिहार के सभी जिलों में दांगी जाति का अत्यंत पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र मिल रहा है। सारण जिला के सोनपुर प्रखंड में भी जाति प्रमाण पत्र मिल रहा है। 2015 से पूर्व सदर प्रखंड से भी दांगी जाति का प्रमाण पत्र बन रहा था लेकिन 2015 के बाद नए अंचलाधिकारी आए तो दांगी का जाति प्रमाण पत्र बनना बंद कर दिए। जबकि इस संबंध में सारे कागजात कार्यालय में जमा करा दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग