राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड के रीठ गांव निवासी और मध्य सह उच्च माध्यमिक संस्कृत विद्यालय मदनसाठ के पूर्व प्रधानाध्यापक ज्योतिषाचार्य पंडित अवधेश कुमार मिश्र की उपचार के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह लगभग 75 वर्ष के थे। पंडित मिश्र के निधन पर क्षेत्र के लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक मनोरंजन कुमार सिंह धूमल, रविंद्र पांडेय, विकास कुमार मिश्र, प्रो अजीत कुमार सिंह, सुभाष सिंह, गजेंद्र तिवारी, मदन गोपाल सिंह, जेपी सेनानी डॉ. रामजी तिवारी, डॉ. अमित कुमार तिवारी, चैतेंद्र नाथ सिंह, कमल कुमार सिंह, सिटी सिंह, योगेश कुमार सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार चतुर्वेदी, डॉ. शशि भूषण शाही, अनीता पांडेय आदि थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग