राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) माने का निरीक्षण किया गया। इस दौरान छपरा से आए अधिकारियों ने ग्राहकों से बात की तथा सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। सभी ग्राहकों ने सीएसपी में व्यवस्था व सेवा के बारे में संतोष व्यक्त किया। वेदाबाग सिस्टम लिमिटेड की तरफ से मैनेजर मुकेश कुमार सिंह, हरिकिशोर जी के अलावे संचालक मनोरंजन कुमार गिरी, ग्राहक संजीव सिंह, मुकेश सिंह, दशरथ गिरी समेत बड़ी संख्या में ग्राहक भी उपस्थित थे यहां बता दें कि करीब तीन साल से संचालित इस ग्राहक सेवा केंद्र में तीन हजार से ज्यादा ग्राहक जुड़े हुए हैं। जिससे सभी ग्राहकों को इस केंद्र से काफी सहूलियत मिल रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग