राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पट्टी पचरौर गांव में तरैया अमनौर मुख्य सड़क एस एच 104 पर गुरुवार की संध्या सड़क दुर्घटना में सिवान एचडीएफसी बैंक का एक कर्मी घायल हो गए है।घायल बैंक कर्मी हाजीपुर निवासी शैलेन्द्र सिंह के पुत्र राहुल कुमार सिंह का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में कर गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। घायल के परिजनों ने बताया की राहुल सिवान के एचडीएफसी बैंक में एफएलसी के पद पर कार्यरत है।जो बैंक ड्यूटी के बाद बाइक से अपने घर हाजीपुर लौट रहे थे। तभी तरैया के पट्टी पचरौर में सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए है। घायल बैंक कर्मी को तरैया पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।वहीं इस घटना के दौरान अफरातफरी का माहौल कायम रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग