राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार क्षेत्र के विभिन्न चार जगहों पर भीषण गर्मी की वजह से पीने के पानी के प्याऊ घर का उद्घाटन मुख्य पार्षद सोहन महतो और कार्यपालक अधिकारी विरेन्द्र मोहन ने फीता काट कर किया। मौके पर उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमित सिंह, पार्षद बंटी राय, अवधेश सिंह, दिनेश कुशवाहा समेत अन्य उपस्थित रहे। मुख्य पार्षद सोहन महतो ने बताया कि भीषण गर्मी के दिनों में आम जनता की प्यास बुझाने के लिए प्याऊ घर खोला गया है। अब यहां 24 घंटे ठंडा पानी उपलब्ध रहेगा। नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार क्षेत्र में आने वाले लोगों को तपती दुपहरी में यहां ठंडा पानी मिलेगा। वहीं उन्होंने कहा कि जल्द ही इलाके में खराब चापाकल मरम्मत कराए जा रहे हैं और नये भी लगवाएं जाएंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग