संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मंगलवार की देर शाम माँझी के जयप्रभा सेतु स्थित उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट पर पहुँचे चार शराबियों ने पुलिसकर्मियों पर अचानक हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस तथा शराबियों के बीच जमकर लप्पड़ थप्पड़ भी हुआ। दोनों तरफ से हो रही मारपीट के दौरान एक शराबी ने स्कैनर ऑपरेटर रवि कुमार की एक उंगली अपने दांतों से चबा गया। जख्मी ऑपरेटर को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है। मौके पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों शराबियों को गिरफ्तार कर लिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग