राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मरम्मति कार्य को लेकर महमदा से विशुनपुरा बायपास पर 29 अप्रैल तक यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। बायपास में मरम्मति का कार्य तेजी से चल रहा है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी ने लोगों से सहयोग की अपील की है। जिला पदाधिकारी अमन समीर ने इस संबंध में सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया है। अनुमंडल पदाधिकारी, छपरा सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर छपरा को निर्देश दिया गया है कि वे 29 अप्रैल तक महमदा से विशुनपुरा बायपास पर यातायात को पूर्णतः प्रतिबंधित रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। इस दौरान विशुनपुरा से नेवाजी टोला तक जाने वाला यातायात पुराने एनएच-19 से होकर जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग