राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। पिछले विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा चुके मांझी विधानसभा के युवा नेता राणा प्रताप सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। पटना स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी तथा पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने राणा प्रताप को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।इससे पूर्व अपने काफिले के साथ पटना पहुंचे राणा प्रताप सिंह का बड़े ही गर्मजोशी के साथ पार्टी के वरीय नेताओं ने स्वागत किया।सदस्यता ग्रहण करने के दौरान मौजूद महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि मांझी विधानसभा क्षेत्र में राणा प्रताप काफी ऊर्जावान युवा नेता हैं।युवाओं में इनकी काफी पैठ है।भाजपा में शामिल होने से महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी।मालूम हो कि पिछले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय राणा प्रताप ने महागठबंधन के उम्मीदवार को कड़ी टक्कर दी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग