राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस ने एसआई प्रियंका कुमारी व धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में जैतपुर गांव में छापेमारी कर पूर्व में शराब बरामदगी के मामले में एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज जैतपुर निवासी बंगाली साह का पुत्र बिनोद साह बताया जाता है। थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि पूर्व में पुलिस के द्वारा की गई छापेमारी में 20 लीटर देशी शराब बरामद किया गया था। इस दौरान धंधेबाज बिनोद साह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। तबसे पुलिस को उसकी तलाश थी। पूछताछ कर पुलिस ने गिरफ्तार धंधेबाज को जेल भेज दिया है। वहीं इस कार्रवाई के बाद पुलिस के पदाधिकारियों ने कहा कि शराब से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े जाने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग