- धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में रहा सफल
राष्ट्रनायक नयूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने 11 पेटी में रखे 95 लीटर अंग्रजी शराब बरामद किया है। हालांकि धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। एसआई सुधा कुमारी के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि सूचना मिली कि उस्ती गांव में नदी के किनारे स्थानीय नागेंद्र सिंह द्वारा काफी मात्रा में झाड़ी में छुपाकर अंग्रजी शराब रखा गया है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस गाड़ी को देख धंधेबाज झाड़ी का लाभ उठाकर भाग गया। इस दौरान तलाशी के क्रम में झड़ी में छुपाकर रखे 11 पेटी 8 पी.एम फ्रूटी शराब बरामद किया गया। जिसे जब्त कर थाने लाया गया है। वही धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिये संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग