छपरा (छपरा)। जिला पदाधिकारी, सारण अमन समीर की अध्यक्षता में आई. सी. डी. एस. की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम ऑगनबाड़ी को साफ- सुथरा रखने के साथ बच्चों के ज्ञानवर्द्धन हेतु बेसिक जानकारी वाले चित्रों को दीवालों पर प्रदर्शित करवायें। बच्चों को पौष्टिक भोजन के साथ बेसिक शिक्षा की उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। डी.पी.ओ. आई. सी०. डी. एस. ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में कुल स्वीकृत ऑगनबाड़ी केन्द्रों की संख्या 4638 है। इनमें से 4547 केन्द्र संचालित की जा रही हैं। कुल कार्यरत सेविका की संख्या 4427 एवं कुल कार्यरत सहायिका की संख्या 4040 है। जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान वे स्वयं आँगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करेगे। असंतोषजनक स्थिति पर संबंधित महिला पर्यवेक्षिका के साथ सेविका एवं सहायिका पर कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। ऑगनबाड़ी केन्द्रों में बुनियादी सुविधा यथा- पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता के साथ वजन मशीन एवं मेडिसीन किट्स की उपलब्धता निश्चित रूप से सुनिश्चित करने को निर्देशित किया गया। मृत ऑगनबाड़ी सेविका/ सहायिका के आश्रित को अनुग्रह अनुदान भुगतान के संबंध में सख्त निदेश देते हुए कहा गया कि किसी भी परिस्थिति में अनुग्रह अनुदान की राशि एक महीने के अंदर देना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की समीक्षा की गई। समीक्षोपरान्त योजनाओं में प्रगति लाने का निदेश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, प्रियंका रानी, डी. पी. ओ. आई. सी. डी. एस. एवं सभी सी.डी.पी.ओ. उपस्थित थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग