राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सारण अमन समीर द्वारा आज दिनांक24.05.23 को मढ़ौरा अनुमंडल अंतर्गत सारण तटबंध के 56 – 80 किलोमीटर का निरीक्षण किया गया तथा कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवम् अंचलाधिकारी, तरैया तथा पानापुर को संयुक्त ग्रुप से निरीक्षण कर आक्राम्य स्थलों की सूची उपलब्ध कराने तथा सम्पूर्ण बांध पर हुए स्थाई/अस्थाई अतिक्रमणों की सूची संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को उपलब्ध कराकर अनुमंडल पदाधिकारियों के माध्यम से संदर्भित अतिक्रमणों को अविलंब हटाने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा बांध के नीचे हो रहे मिट्टी के कटाव को रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को दिया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग