राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अंचल के विभिन्न गांवों में आपसी व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में छह महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एकारी गांव के अरविन्द सिंह, चकमीरा गांव की मंजु देवी, माने मठिया गांव की रिंकी कुमारी, अनिता देवी, अतरसन गांव की ललिता देवी, विजय साह, नवलपुर गांव की सुन्दरी कुमारी, प्रभावती देवी समेत आठ लोग शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। अबतक किसी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग