राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सारण अमन समीर की अध्यक्षता में आज दिनांक 31.05.23 को मृत चौकीदारों-दफ़ादारों के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति हेतु जिलास्तरीय अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई तथा कुल 14 प्रस्तावित मामलों में 09 मामलों को स्वीकृत किया गया, 03 मामले अस्वीकृत किए गए तथा 02 मामलों में आवेदक से अनियोजन प्रमाण पत्र प्राप्त कर अगली बैठक में रखने का निदेेश दिया गया। बैठक में नगर आयुक्त छपरा नगर निगम, उप विकास आयुक्त सारण डॉ गगन, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, डीएसपी मुख्यालय, कोषागार पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ अन्य संबंधित कर्मी गण उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग