राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला वन पदाधिकारी सारण के द्वारा बताया गया कि तरैया प्रखंड अंतर्गत ग्राम माधोपुर में माही नदी के बांध पर अवैध रूप से सेमल का हरा पेड़ बिट्टू सिंह के द्वारा काटा जा रहा था। वन विभाग के मशरक वन क्षेत्र पदाधिकारी, सुषमा कुमारी के नेतृत्व में गश्ती टीम के वनरक्षी सूर्यभानु प्रकाश द्वारा मौके पर पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज की गई। जिला वन पदाधिकारी, सारण श्री राम सुन्दर एम. (भा.व.से.) के द्वारा बताया गया कि अधिसूचित नहरों, बांध तटों और सड़क के किनारे पेड़ों की अवैध कटाई को रोकने के लिए नियमित गश्ती शुरू की गई है। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा है कि वृक्षों की अवैध कटाई करने वालों पर एफआईआर दर्ज करने के साथ ही कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग