राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थानाक्षेत्र के गोपालवाड़ी गांव में अनियंत्रित ट्रक ने एक ही बाइक पर सवार 3 शख्स को रौंद डाला। ट्रक चालक ट्रक समेत फरार हो गया। जिसमें एक युवती की मौत हो गई। दो को घायल हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। मृतक साली थी जबकि घायल जीजा साला बताया जाता है। जो अमनौर थाना क्षेत्र के लखना गांव निवासी मनोज कुमार की 14 वर्षीय पुत्री ईशा कुमारी और घायल इसुआपुर थाना क्षेत्र के डटरा पुरसौली गांव निवासी स्व. रघुनाथ राय का 32 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार यादव जो मृतक का जीजा एवं अमनौर लखना गांव निवासी 10 वर्षीय आर्यन कुमार जो मृतक का भाई के रूप में हुई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग