राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। थाना क्षेत्र के पिपरहियां बाजार के पास छपरा- सत्तरघाट मुख्य सड़क पर शनिवार को कार-टेंपो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें टेंपो के ड्राइवर सहित सवार 8 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। वहीं कार के ड्राइवर तथा उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति को भी आंशिक रूप से चोटें आई हैं। घायलों का इलाज सीएचसी इसुआपुर और निजी अस्पतालों में चल रहा है। टेंपो छपरा से सवारी लेकर मसरख की तरफ जा रही थी। वहीं कार छपरा की ओर जा रही थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग