राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक स्वेता कुमारी ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से छित्रवलिया गांव में छापेमारी कर 10 लीटर देशी शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर शराब के कारोबारी तेतरा देवी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस को देख कर शराबी मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि बिहार में शराब बंदी कानून लागू होने के बाद भी समाज विरोधी तत्वों के द्वारा क्षेत्र में शराब की बिक्री की जा रहा है। हालांकि सारण पुलिस लगातार इस गैरकानूनी काम में लगे समाज विरोधी तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। इसके बावजूद इसके शराब की बिक्री बंद नहीं हो रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग