राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। थाना क्षेत्र के साधपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो युवकों के बीच हुई मारपीट के बाद बात बढ़ गई और देखते ही देखते एक युवक ने चाकू निकाल कर उसके ऊपर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। चाकू लगने से वह युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे आननफानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है। गंभीर रूप से जख्मी युवक जिले के कोपा थाना अंतर्गत साधपुर गांव निवासी राजदेव सिंह का पुत्र शशि भूषण सिंह बताया गया है। उसके शरीर पर दो-तीन जगह चाकू के जख्म बने हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह गांव में ही कुछ युवकों के साथ बैठा हुआ था और उनके बीच बात हो रही थी। उसी बीच बात-बात में उनके बीच विवाद उत्पन्न हो गया और बात मारपीट के बाद चाकूबाजी तक पहुंच गई। गंभीर स्थिति में उस युवक को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिक की प्रक्रिया चल रही थी।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग