राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। रसूलपुर थाने की पुलिस ने रसूलपुर गांव में छापेमारी कर 40 लीटर देशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने मौके से शराब के दो धंधेबाजों परमात्मा मांझी व गुड्डू मांझी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी तरफ रसूलपुर बाजार में बेवजह हंगामा कर रहे रसूलपुर गांव निवासी हैदर अली को नशे की हालत में रसूलपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर एकमा थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र से विभिन्न मामलों के फरार दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग