राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा प्रखण्ड क्षेत्र के परसागढ़ दक्षिणी ग्राम पंचायत के बढ़ेया गांव में बिजली मरम्मत का कार्य करने के दौरान करंट लगने से इसी गांव के बिजली मिस्त्री श्रवण मांझी (28) की मौत हो गई। बताया जाता है कि श्रवण मांझी बिजली मिस्त्री का कार्य कर के अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। बिजली मिस्त्री के मौत की सूचना मिलने पर इनके परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद इनके परिजनों को सौंप दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग