छपरा(सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सिवान रेलखंड पर रेलवे ट्रैक पर टहल रहे वृद्ध कि मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वृद्ध रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था। इसी क्रम में मालगाड़ी ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद रेल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया, जहां शव की पहचान जिले के एकमा थाना क्षेत्र के राहुल नगर निवासी स्वर्गीय शिव पूजन प्रसाद के 70 वर्षीय पुत्र गजानंद प्रसाद के रूप में की गई। सूचना के बाद परिवार वाले पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचे, जहां रेल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग