गड़खा(सारण)। गड़खा थाना क्षेत्र के एन एच 722 पर भैंसमरा पेट्रोल पंप के समीप एक लड़की की मोबाइल छीनकर भाग रहे उचक्के सहित सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। सभी सदर अस्पताल , छपरा रेफर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गड़खा थाना क्षेत्र के मुकीमपुर निवासी चुन्नी कुमारी भैंसमरा से गड़खा की ओर पैदल जा रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक लड़की का मोबाइल झपटा मार छपरा की ओर भागने लगे, हालांकि भगाने के क्रम में उच्चके की बाइक कुछ ही दूरी पर जाने के बाद एक अन्य राहगीर की बाइक से टक्कर हो गई। जिसके बाद लड़की चोर चोर चिल्लाने लगी। तभी मौके पर पुलिस की गस्ती टीम पहुंची। पुलिस को मौके पर देख बाइक छोड़ तीनों उच्चके फरार हो गए। वहीं घायल राहगीर गड़खा थाना क्षेत्र के बंगारी निवासी रुस्तम अंसारी और गलीम अंसारी को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इलाज के लिए गड़खा सीएचसी लाया गया। जहां पहले से ही एक उच्चके का इलाज चल रहा था। पुलिस ने जांच पड़ताल की जिसमें उच्चके युवक अलोनी बनवारी डीह निवासी नीतीश कुमार बताया। वही दो उच्चके भी अलोनी के बताए जाते हैं। सभी घायलों को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग