- मुखिया व उप मुखिया कर रहे कार्यों की मानिटरिंग
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। सारण जिले के एकमा प्रखंड व नगर पंचायत क्षेत्र में लोक आस्था के महा पर्व छठ आयोजन को लेकर छठ घाटों के निर्माण से लेकर साफ सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में रसूलपुर के प्रसिद्ध पंचमदिर पोखरा परिसर स्थित छठ घाट पर इस बार लगभग 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए छठ घाट निर्माण कार्य जोरों पर युद्ध स्तर पर चल रहा है। बताया गया है कि पोखरे पर पहले से ही चार घाट के अलावा अन्य घाटों का निर्माण वृहत पैमाने पर किया जा रहा है। भारी भीड़ को देखते हुए सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने भी एक और छठ घाट के निर्माण की स्वीकृति दी है। बहरहाल, ग्राम पंचायत कोष से अभी तक बने सभी घाटों से बड़ा घाट बनाया जा रहा है।निर्माण कार्य की मानीटरिंग खुद मुखिया रीता देवी व मुखिया पति व प्रतिनिधि आलू व्यावसायी मिथिलेश प्रसाद कर रहे हैं। उप मुखिया मनोज सोनी के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए मुखिया पति मिथिलेश प्रसाद ने बताया कि यहां के छठ घाट पर वार्ड तीन से लेकर 10 तक के हजारों की संख्या में व्रती और श्रद्धालु जुटते हैं। दिवाली के पहले छठ घाटों के निर्माण के साथ घाट के लाइटिंग व सौंदर्यीकरण के कार्य को पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसलिए दो दर्जन से ऊपर कारीगर मजदूरों से काम कराया जा रहा है। पूर्व में भी निर्मित छठ घाट पर वृहत पैमाने पर हर जाति के छठ व्रती मिलजूल कर आपसी सद्भाव से भगवान भास्कर व छठी माता की पूजा अर्चना करते हैं। उधर माता सती क्लब रसूलपुर से जुड़े अनिल दूबे ने बताया कि क्लब छठ व्रतियों के लिए विशेष सुविधा प्रदान करने की योजना पर कार्य कर रहा है।


More Stories
आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर 10 फाइलेरिया के मरीजों के बीच एमएमडीपी कीट का हुआ वितरण
डीएम रोस्टर के अनुरूप प्रत्येक प्रखंड में जाकर विकास योजनाओं का करेंगे समीक्षा, जारी हुआ रोस्टर
30 जून काे एकमा प्रखंड परिसर में लगेगा नियोजन कैम्प