राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में एक महिला समेत 10 लोग घायल हो गये। घायलों में छितौनी गांव की मंजु देवी, श्याम सुंदर राम, आमड़ाढ़ी गांव के अनुज कुमार सिंह, मेदू छपरा गांव के तारकेश्वर सिंह, असहनी गांव के रत्नेश पांडेय, अमरेन्द्र पांडेय, अंकित कुमार पांडेय, भजौना गांव के बाबुद्दीन मियां व जावेद हुसैन समेत दस लोग शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग