राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र में घटित अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सरयूपार गांव के धर्मनाथ सिंह, हंसराजपुर टोले गोपाली गांव के लक्ष्मण यादव व हंसराजपुर गांव के रविन्द्र चौबे घायल हो गये। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. आयुष्मान कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल श्याम सुंदर राम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग