राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र में छपरा-सीवान एनएच 531 पर नगर पंचायत एकमा बाजार के वार्ड 4 शिवपुरी मुहल्ले में सड़क के किनारे खड़ी एक स्कुटी पर लदा 14 लीटर देशी शराब एकमा थाने की पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने शराब लदी स्कुटी को जप्त कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस को देखकर स्कुटी सवार मौके से फरार हो गया। इस संबंध में एकमा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग