गड़खा। में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतिक महाराणा प्रताप की जयंती गरखा विधानसभा संयोजक प्रो हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मनाई गई। पूर्व जिला महामंत्री श्रीनिवास सिंह जिला मंत्री राजेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ,शक्ति केंद्र प्रमुख नीरज सिंह, त्रिलोकी शर्मा, कृष्णा तिवारी ,सुनील शर्मा, शुभम कुमार, चंदन सिंह, नजरे इमाम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। वही मिर्जापुरपंचायत के रतनपुराबसंत चौक पर महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बहुत से वक्ताओं ने अपने विचार रखे। स्वदेश और स्वधर्म की रक्षा के लिए महाराणा ने अपने सर्वस्व न्यौछावर कर दिए। वक्ताओं ने उनके शौर्य और पराक्रम की चर्चा की। शिक्षक शिवनाथ सिंह ने कहा कि वे किसी जाति धर्म के नहीं बल्कि अपने जन्मभूमि मेवाड़ के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने अकबर द्वारा भेजे गए चार बार के संधि प्रस्तावों को ठुकरा दिया था। उनके वीरता से कायल होकर उनके मृत्यु पर अकबर भी रोया था। मुनेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, शिवनाथ सिंह, राजेन्द्र उपाध्याय, गौरीशंकर सिंह, सुरेश सिंह, अरविंद उपाध्याय, अजय सिंह, बुलेट बाबा तथा सत्यप्रकाश सिंह आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग